सिक्किम में घुसे चीनी सैनिक, बैनर दिखाकर भारतीय जवानों ने लौटाया

डोकलाम विवाद के बाद चीन के एक बार फिर उकसाने वाला कदम उठाया है। दरअसल चीनी सैनिक सिक्किम में भारतीय सीमा क्षेत्र में करीब दो किलोमीटर अंदर घुस आए, जिन्हें भारतीय सेना ने मानव चेन बनाकर जवाब दिया। भारतीय प्रतिरोध के बाद चीनी सैनिक अपने सेंटर में लौट गए हैं। इंटेलिजेंस ब्यूरो के एक अधिकारी ने बताया कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के करीब 50 सैनिक भारतीय सीमा क्षेत्र का उल्लंघन कर नाकू में घुस आए। इस दौरान उन्होंने दो बंकरोें को भी नुकसान पहुंचाया। इसके बाद उनके सामने भारतीय सेना के जवान आकर डट गए। चीन के जवान चार घंटे तक सामने रहे, पर भारतीय सेना उनके उकसावे में नहीं आई। जब चीनी सैनिकों ने अपने क्षेत्र में जाने से इनकार कर दिया, तो भारतीय सैनिकों ने एक बैनर के जरिए उन्हें प्रोत्साहित करने की कोशिश की। ताकि वो अपने क्षेत्र में वापस जाएं। उनकी ये कोशिश रंग लाई और चीनी सैनिक अपनी सीमा में लौट गए।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2OviCqc

Comments

Popular posts from this blog

जल्द लॉन्च होगा भारतीय एप स्टोर, गूगल-एपल का खत्म होगा एकाधिकार

Realme 12 5G, 12+ 5G की कीमत लीक, 8GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ 6 मार्च को होंगे लॉन्च

40 best PC games: the must-play titles you can't afford to miss